Free Porn
xbporn
https://www.bangspankxxx.com
voguerre
southampton escorts
Homeरतनगढ़करवा चौथ की सरगी में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, नहीं तो...

करवा चौथ की सरगी में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, नहीं तो व्रत पूरा करना हो जाएगा मुश्किल

द नगर न्यूज़:- करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वैसे तो इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं, लेकिन इसमें सुबह सरगी करने का बड़ा खास महत्व है। हालांकि, सरगी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में पता होना जरूरी है। ये सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपको सरगी में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। आइए जानें।

सरगी में क्या नहीं खाना चाहिए?

तली हुई चीजें- तली हुई चीजें जैसे समोसे, पकौड़े, पराठे आदि बहुत ज्यादा तेल या घी वाले होते हैं। ये पेट में भारीपन पैदा करते हैं और पाचन तंत्र को धीमा कर देते हैं। इससे दिन भर थकान और सुस्ती महसूस होती है। साथ ही, सुबह-सुबह इतना हैवी खाना खाने से पाचन भी बिगड़ सकता है।
मसालेदार खाना- बहुत ज्यादा मसालेदार खाना पेट में जलन और एसिडिटी पैदा कर सकता है। इससे व्रत रखना मुश्किल हो जाता है।
प्रोसेस्ड फूड- प्रोसेस्ड फूड में ज्यादा मात्रा में नमक, चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं। ये शरीर के लिए हानिकारक होते हैं और वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं।
कैफीन युक्त ड्रिंक्स- चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन होता है, जो शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
ज्यादा मीठा- ज्यादा मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, मीठा खाने के बाद प्यास भी ज्यादा लगती है।
खाली पेट सेव- खाली पेट सेब खाने से एसिडिटी हो सकती है। इसलिए सेब खाने से पहले सरगी में कुछ और खाएं।

सरगी में क्या खाना चाहिए?

फल- फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये शरीर को एनर्जी देते हैं और पाचन में मदद करते हैं। आप सेब, केला, अंगूर, संतरा आदि खा सकते हैं।
दूध और दूध से बनी चीजें- दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ऊर्जा देता है। आप दूध, दही, पनीर आदि खा सकते हैं। ध्यान रखें कि दूध और दही साथ में न खाएं।
सूखे मेवे- बादाम, काजू, किशमिश आदि में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। ये शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। हालांकि, इन्हें सीमित मात्रा में खाएं।
सब्जियां- सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। आप गाजर, खीरा आदि खा सकते हैं।
ताजा जूस या नारियल पानी- सरगी में आप ताजे फलों का जूस भी पी सकते हैं। ये पचाने में आसान होते हैं और आपको फ्रेश महसूस करने में भी मदद करते हैं। साथ ही, इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता।

सरगी खाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

सरगी में हल्का और पौष्टिक भोजन खाएं। खाने में नमक और चीनी का कम से कम इस्तेमाल करें। खूब सारा पानी पिएं। तली हुई और मसालेदार चीजों से बचें।

RELATED ARTICLES
error: Content is protected !!