द नगर न्यूज़ श्रीडूंगरगढ़:- जन्मदिन के उपलक्ष पर 500 पौधे लगाने का अभियान गांव रिड़ी में रविवार को शुरु हुआ। बता दे की सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ के जन्मदिवस पर गांव के युवाओं व युवतियों ने श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया। आज सुबह युवा शक्ति ने पौधे लगाने की शुरुआत कर दी है। जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया की 500 पौधे जिसमे शीशम, अशोक, नीम व पीपल सहित अनेकों प्रजातियों के श्रेष्ठ किस्म के पौधे मगवाएँ गए है। युवा शक्ति के साथ मिलकर हेतराम जाखड़ ने खेल मैदान मे 51 पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी प्रकार सार्वजानिक स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा। ग्रामीणों ने जाखड़ को जन्मदिन की बधाई देते हुए नई शुरुआत की सराहना की तथा जाखड़ ने सभी का आभाव जताया।
जन्मदिन के उपलक्ष पर युवा शक्ति के साथ किया पौधारोपण, सार्वजनिक स्थानों पर लगाएंगे 500 छायादर पौधे, नई शुरुआत की हुई सराहना
RELATED ARTICLES