द नगर न्यूज़ श्रीडूंगरगढ़:- भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को कार्यशाला स्थानीय भाजपा कार्यलय में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर युवा मोर्चा को अधिकतम युवाओं को भाजपा से जोड़ना चाहिए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को हर बूथ पर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। बालाण ने कहा कि आगामी 17 सितंबर के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कॉलेज, कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी एवम मुख्य बाजारों में केम्प लगाकर सदस्यता अभियान को प्रवान चढ़ाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा ने कहा की युवाओ को जोश व उत्साह के साथ सदस्यता अभियान में लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अगर किसी काम को लेता है तो उसे सफल होने में कोई शंका नही होती। शर्मा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की बारीकियों को रूबरू कराया।युवा मोर्चा रतनगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कार्यशाला को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर युवा मोर्चा के शहर सदस्यता सयोंजक बलराम स्वामी, अरूण पचलंगिया, दीपक मुरारका, आशीष सोनी, शिवम सैनी, किशन स्वामी, बलवीर सिंह, समीर खान, राहुल मेघवाल, गौतम प्रजापत, सुनील शर्मा, सुफ़ियान गौरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।