द नगर न्यूज़:- यूरिक एसिड एक सीमित स्तर तक शरीर में रहे तो इससे इम्यून सिस्टम को काम करने में मदद होती है। लेकिन, जब यूरिक एसिड का स्तर अधिक हो जाता है तो इससे कई तरह की मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। यह यूरिक एसिड क्रिस्टल्स में बदलने लगता है और उंगलियों के जॉइंट्स वाले हिस्से में अटक जाता है जिससे लोगों को बहुत अधिक दर्द महसूस हो सकता है। इस यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने के लिए आप कुछ देसी और नेचुरल चीजों की मदद ले सकते हैं।
आंवला
विटामिन सीऔर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला शरीर में सूजन बढ़ने से रोकता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है जिससे यूरिक एसिड लेवल कम होता है।
गिलोय
गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो यूरिक एसिड लेवल बढ़ने के कारण होने वाली सूजन को कम करते हैं। इसके साथ किडनी फंक्शन में भी गिलोय मदद करता है। जिससे शरीर में से टॉक्सिंस और यूरिक एसिड को बाहर निकालने में आसानी होती है।
नीम
यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को शरीर से बाहर निकालने के लिए नीम का सेवन भी किया जाता है। नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी होते हैं जो सूजन कम करते हैं। साथ ही नीम बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करता है।
धनिया
सूखा धनिया या धनिया के बीज भी यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स को बाहर फेंकने का काम करता है। धनिया में मूत्रवर्धक तत्व होते हैं जो पेशाब के साथ यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकाल देता है। यूरिक एसिड से परेशान लोग धनिया की चाय या काढ़ा पीते हैं।
हरिताकी
हरड़ या हरिताकी में डिटॉक्सिफाइंग तत्व होते हैं जो शरीर में अटके वेस्ट और टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। साथ ही हरड़ के सेवन से डाइजेशन भी बढ़ता है। इससे यूरिक एसिड से आराम मिलता है और गाउट जैसी समस्या के लक्षण कम होते हैं।