द नगर न्यूज़ रतनगढ़:- औषधीय गुणों से भरपूर हरड़ का सेवन वजन कम करने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। यहां जानिए, हरड़ का उपयोग कैसे करें?
द नगर न्यूज़ रतनगढ़:- शरीर की लगभग सभी बीमारियों की शुरुआत पेट की समस्याओं से होती है और पेट की समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें। अगर आप अपने आसपास देखेंगे तो एक न एक शख्स ऐसा दिख जाएगा जो या तो बढ़े हुए वजन और मोटापे का शिकार है या कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान है। वजन बढ़ाना आसान होता है लेकिन इसे कम करने में लोगों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में कई बार तो लोग अपने बढ़े हुए वजन से हार मान लेते हैं और जिंदगीभर मोटापे के शिकार बने रहते हैं। अगर आप मोटापा और पेट की कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने के लिए कई तरीके आजमा चुके हैं तो इस बार औषधीय गुणों से भरपूर हरड़ का उपयोग करें। हरड़ में मौजूद गुण न सिर्फ वजन घटाने में सहायक हो सकते हैं बल्कि पेट की समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा वजन घटाने और कब्ज की समस्या से छुटकारे के लिए हरड़ के इस्तेमाल के तरीके और फायदे बता रहे हैं।
वजन घटाने और कब्ज में फायदेमंद हैं हरड़ –
द नगर न्यूज़ रतनगढ़:- डॉक्टर ने बताया कि हरड़ में मौजूद औषधीय गुण आपके पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से आंतें अच्छे से साफ होती हैं, जिससे कब्ज जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। जब आपका पेट अच्छे से साफ होगा और आंतें हेल्दी रहेंगी तो वजन कम अपने आप होने लगेगा। डॉक्टर ने बताया कि शरीर में जमा मल ही आधे से ज्यादा बीमारियों का कारण होता है। हरड़ का सेवन न सिर्फ वजन कम करने और पेट की दिक्कतों को दूर करने में फायदा पहुंचाता है, बल्कि यह शरीर में मौजूद दोषों को बैलेंस करने में भी सहायक है।