द नगर न्यूज़ रतनगढ़:- मकान मालिक के साथ महिला अध्यापक के अवैध सम्बन्ध बताकर जलील करने व उल्टी-सीधी शाकायते करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव मे सरकारी अध्यापिका ने उसी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ उसे जलील करने एवं मकान मालिक के साथ उसके अवैध सम्बन्ध बताकत आश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने परस्पर दर्ज मामलों की जाँच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि झुंझुनूं जिले की 52 वर्षीय सरकारी अध्यापिका रतनगढ़ तहसील के एक गांव में किराए के मकान में रहती है तथा गांव की ही एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित है। गांव का एक व्यक्ति उसे दो साल से परेशान कर रहा है तथा अश्लील हरकतें करता है। अध्यापिका को जलील करने के लिए संस्था प्रधान से उसकी उल्टी-सीधी शिकायतें भी करता है। आरोपी ने अध्यापिका पर मकान मालिक से अवैध सम्बंधों का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन नम्बर की बेटी उसकी व मकान मालिक की है। वहीं दूसरी ओर गांव के ही 65 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि वह खेत गया था, जहां पर सरकारी अध्यापिका का मकान मालिक, जो उसका भाई है, वह और उसकी पत्नी तथा उसके दो बेटे हाथों में लाठियां लेकर आ गए तथा मारपीट की। पुलिस ने परस्पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामलों की जांच एएसआई गिरधारीसिंह कर रहे हैं।
महिला अध्यापिका ने व्यक्ति के खिलाफ मकान मालिक के साथ अवैध सम्बन्ध बताकर जलील करने का आरोप लगाते हुए करवाया मामला दर्ज, पढ़े क्षेत्र से ख़बर
RELATED ARTICLES