भाजपा मोमासर मंडल कार्यसमिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक संपन्न
द नगर न्यूज़ श्रीडूंगरगढ़:- आज भाजपा कार्यालय में भाजपा मोमासर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष शिव जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यातिथि एवं मुख्यवक्ता विधायक ताराचंद सारस्वत रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुभाष कमलिया मंचसीन रहे। इस अवसर विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के बजट को जनकल्याणकारी बताया और विकसित श्रीडूंगरगढ़ व आपणों अग्रणी श्रीडूंगरगढ़ के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर बजरंग प्रजापत, भूपनाथ, दलीप कुमार पंचारिया, खीराजनाथ, जेठाराम भांभू, संतोष कुमार, राजेश कुमार सेवग, रूपाराम बाबरी, गणेश प्रजापत, उतमनाथ, गंगाधर शर्मा, महेंद्र सिंह राठौड़, सुखदेव व्यास, धनश्याम बिहानी, ओमप्रकाश सारस्वत, अर्जुनराम शर्मा, भगवान सिंह तंवर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांवतसर में संपन्न हुई भाजपा बापेऊ मंडल कार्यसमिति की बैठक, ग्राम पंचायत में किया पौधारोपण
द नगर न्यूज़ श्रीडूंगरगढ़:- मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा के नेतृत्व में सांवतसर में भाजपा बापेऊ मण्डल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने लोकसभा एवं विधानसभा में पार्टी को मिली जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए आगामी केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा विकासोन्मुखी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का संदेश दिया। मीटिंग के पश्चात पार्टी के कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत ग्राम पंचायत में पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष गोदारा ने पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताया। इस दौरान मंडल महामंत्री मूलचंद मेघवाल, महामंत्री शुभकरण बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रामनिवास बिश्नोई, वरिष्ठ सदस्य रेडाराम सियाग बनिया, अशोक, शंकरलाल बिश्नोई, एसी मोर्चा से पूनम मेघवाल, मंत्री बुधरनाथ सिद्ध, महेश राजोतिया सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।