दी नगर न्यूज़ श्रीडूंगरगढ़:- स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के रिजल्ट आज घोषित हो गए। इस बार इस सर्वे में 4355 शहरों को शामिल किया गया है। इस बार सबसे ज्यादा साफ शहरों में 1 लाख से ज्यादा आबादी में एक बार फिर इंदौर नंबर वन आया है। वहीं 1 लाख से कम आबादी वालों की सूची में महाराष्ट्र का पंचगनी शामिल है। राजस्थान की बात करें तो देश में जहां 100 से ज्यादा शहर (नगरीय निकाय) हैं। उस सूची में राजस्थान 8वें नंबर पर आया है।
जयपुर के दोनों नगर निगम देश के टॉप 40 शहरों में पिछले पायदान पर
देशभर में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाली 40 शहरों (नगरीय निकाय) में राजस्थान की स्थिति देखे तो यहां के दो नगरीय निकाय सर्वे में शामिल हुए। इसमें जयपुर में नगर निगम हैरिटेज ने 26वीं और नगर निगम ग्रेटर ने 33 वीं रैंकिंग हासिल की है। अंकों की बात करें तो हैरिटेज निगम को 7500 में से 4230.96 जबकि ग्रेटर निगम को 3877.28 अंक मिले है।
1 लाख से 10 लाख की आबादी में टॉप 100 में शामिल नहीं
इसी तरह देशभर में 382 ऐसे शहरों की अलग से रैंकिंग की गई, जिनकी आबादी 1 लाख से 10 लाख के बीच है। इसमें राजस्थान का कोई भी शहर टॉप 100 में शामिल नहीं हुआ है। राजस्थान में शहरों की स्थिति देखे तो जोधपुर (दक्षिण) 112वीं रैंक के साथ राज्य में शीर्ष पर है। वहीं इस सूची में झुंझुनूं 381 रैंक के साथ राज्य में सबसे नीचले पायदान पर है।
जयपुर का रिपोर्ट कार्ड
कैटेगरी | कुल अंक | हेरिटेज को मिले अंक | ग्रेटर को मिले अंक |
सर्विस लेवल प्रोग्रेस | 3000 | 1985.75 | 1743.06 |
सिटीजन वॉइस | 2250 | 1645.21 | 1534.22 |
सर्टिफिकेशन | 2250 | 600 | 600 |
जयपुर की पिछले 5 साल की रैंकिंग
साल | रैंकिंग |
2017 | 215 |
2018 | 39 |
2019 | 44 |
2020 | 28 |
2021 | नगर निगम हैरिटेज 32 नगर निगम ग्रेटर 36 |
1 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले राजस्थान के शहरों की सूची
शहर | रैंकिंग (देश में) |
जोधपुर दक्षिण | 112 |
उदयपुर | 122 |
अजमेर | 138 |
कोटा दक्षिण | 141 |
जोधपुर उत्तर | 182 |
पाली | 208 |
सीकर | 212 |
चित्तोड़गढ़ | 215 |
धौलपुर | 232 |
बारां | 235 |
भिवाड़ी | 263 |
भीलवाड़ा | 268 |
बीकानेर | 285 |
हनुमानगढ़ | 257 |
भरतपुर | 260 |
सुजानगढ़ | 274 |
हिंडौन | 295 |
अलवर | 323 |
चूरू | 331 |
बूंदी | 344 |
नागौर | 346 |
सवाई माधोपुर | 357 |
कोटा उत्तर | 364 |
गंगापुर सिटी | 368 |
गंगानगर | 369 |
ब्यावर | 370 |
टोंक | 375 |
किशनगढ़ (अजमेर) | 379 |
झुंझुनूं | 381 |